दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग द्वारा दुर्ग जिले के किसानों में खरीफ सीजन 2020-21 में 365 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया था। किसानों ने कृषि कार्यों के लिए बैंक से यह ऋण लिया था।
बैंक द्वारा बांटे गए कर्ज में 82 फीसद की वसूली कर ली गई है। शेष 18 फीसद बकाया ऋण वसूली की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथि 31 मार्च होने की वजह से बैंक को बकाया ऋण राशि में से कुछ और राशि वसूल होने की उम्मीद है।
इनमें से अधिकांश किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान केंद्रों में धान बेचकर अपना कर्ज चुकता कर दिया है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में खरीफ सीजन के लिए किसानों को कुल 365 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया था। धान, चना, गेंहू फसल लेने वाले किसानों को सिंचित व असिचिंत रकबा के हिसाब से प्रति हेक्टेयर के मान से ऋण वितरण किया गया। बैंक ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान ऋणधारी किसानों के धान लिंकिंग में खरीदी कर कर्ज की राशि वसूल कर ली है।