
भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा फ्लावर शो का आयोजन 13 मार्च को किया गया है। जिसमें बीएसपी क्षेत्र के आवासीय व शालेय बागवानी, गमलों में लगे कैक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज एवं मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया गुलाब और उन्ही पौधों के कट फ्लावर, पुष्प-सज्जाा, छात्राओं एवं महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों में उत्पादित विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया जायेगा।
नगर सेवाएं उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा बीएसपी एवं निजी स्कूलों के मध्य गुलदस्ता, बुके एवं सलाद बनानें की प्रतियोगिता भी प्रबंधन द्वारा आयोजित की गई है। प्रतिभागी उद्यान विभाग के मैत्री बाग स्थित कार्यालय और सिविक सेंटर स्थित नगर प्रशासन विभाग की बिल्डिंग के तृतीय तल में स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर उन्हीं कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।
प्रबंधन द्वारा यह भी जानकारी दी गई हे कि रंगोली प्रतियोगिता, सेंड आर्ट अन्य कलाकृति प्रदर्शित करने एवं स्टाल लगाने के इच्छुक व्यक्तियों द्वारा भी उक्त कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। आयोजन को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करनें प्रबंधन द्वारा मैत्रीबाग में रंग-रोगन सहित अन्य तैयारियां की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हर साल फरवरी में फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है।
