
भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए जन स्वास्थ्य विभाग (पीएचडी) द्वारा नई व्यवस्था की गई है। दशकों से संचालित छह जोन की व्यवस्था को मंगलवार से चार जोन में बदल दिया गया है। इस व्यवस्था पर अमल होते ही विभाग प्रमुख के खिलाफ आक्रोश भी भड़क उठा नोटिस बोर्ड पर भद्दी गालिया लिख दी।
टाउनशिप में नाली-सड़क आदि की साफ सफाई का जिम्मा बीएसपी के ही पीएचडी विभाग पर है। इस विभाग द्वारा कार्यों के संपादन के लिए पूरे क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया था। जोनवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गई थी। इसमें आज से बदलाव कर दिया गया।
विभाग के प्रमुख के द्वारा पूरे छह जोन को चार जोन में परिवर्तित कर दिया गया है। पुरानी व्यवस्था के तहत सेक्टर-1,2,3 की जिम्मेदारी जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा मूर्ति को, सेक्टर-4 और 5 की जिम्मेदारी जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर विश्वनाथ देवांगन को, सेक्टर-6 और 7 की जिम्मेदारी हेल्थ इंस्पेक्टर शरत को दी गई थी।
इसके अलावा सेक्टर-8, अस्पताल सेक्टर, तालपुरी, रूआबांधा की जिम्मेदारी हेल्थ इंस्पेक्टर अजय खन्ना को, सेक्टर-9 और 10 की जिम्मेदारी जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर शमसूद जिन्ना एवं रिसाली सेक्टर की जिम्मेदारी सीनियर हेल्थ इंस्पेक्टर नागराजू के जिम्मे थी। इसमें शरत व नागराजु दोनों पुराने हैं।
नई व्यवस्था में यह
नई व्यवस्था में सेक्टर 1, 2, 3 को एक जोन में करते हुए नागराजू को उक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरे जोन में सेक्टर 4, 5, 6 एवं 7 को रखा गया है, इसकी जिम्मेदारी शरत को दी गई है। चार सेक्टरों वाला यह क्षेत्र काफी बड़ा है। सेक्टर-1 से 7 तक 110 ठेका श्रमिक हैं।
