भिलाईछत्तीसगढ

बिजलीकंपनी ने बकायादार उपभोक्ताओं पर सख्ती जारी रखी,बकाया राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने निरंतर चलाये जा रहे अभियान  

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-बिजली वितरण कंपनी ने बकायादार उपभोक्ताओं पर सख्ती जारी रखी है। बीते एक माह के भीतर दुर्ग सर्कल क्षेत्र में 12 हजार 261 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 09 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। इस दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 7478 निम्नदाब उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिये गये।

बिजली वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ मोर बिजली एप एवं अन्य आनलाइन सुविधाएं दी जा रही है।

बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। अधीक्षण अभियंता(वृत्त) एके गौराहा ने बताया कि सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दुर्ग वृत्त के पांच संभागों के 7878 निम्नदाब उपभोक्ताओं से पांच करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता (शहर वृत्त) तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्ग शहर वृत्त के तीन संभागों के अंतर्गत 4383 निम्नदाब उपभोक्ताओं से चार करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!