बिलासपुरछत्तीसगढ

अब हुई शुरू,शिलान्यास व भूमिपूजन की सियासत  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-विधानसभा क्षेत्रों में अब शिलान्यास व भूमिपूजन की राजनीति शुरू हो गई है। विधायकों के साथ ही उनके प्रतिनिधि व समर्थकों की धमक भी देखी जा रही है। भूमिपूजन के बहाने सियासत भी सरगर्म होने लगा है।विकास कार्यों के लोकार्पण के बहाने सत्ताधारी राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू कर दी है। प्रमुख विपक्षी दल के दिग्गज भी अब अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होने लगे हैं। यही नही अपनी प्रभावी सक्रियता भी दिखाने लगे हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में भूमिपूजन और शिलान्यास की राजनीति जोर पकड़ने लगी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की इन दिनों अपने विधानसभा सीट बिल्हा में सक्रियता देखने को मिल रही है। बीते दिनों उन्होंने 8.65करोड़ के सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया।झाल खुडीयाडीह बोडसरा मेन रोड का निर्माण दूरी 3.54 किमी लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। कुआ बोहारडीह से फदहा पहुच मार्ग का दूरी 3.55 किमी लागत 4 करोड़ 35 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में आये ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिल्हा के विकास में हम सबकी समग्र सोच है।जन भावना के मुताबिक विकास को हम संकल्पित हैं।जन भावना की जो मांग होगी उसे हर संभव पूर्ण किया जायेगा।लोकार्पण की भी चली राजनीतिग्राम मुडीपार मे 21 फीट जोड़ा जैतखांम के अलावाग्राम कुआ मे 6.50 लाख में निर्मित आगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!