भिलाईछत्तीसगढ

परीक्षा उत्तीर्ण हुए सीए युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आइसीएआइ भवन में किया सम्मानित

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण हुए युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आइसीएआइ भवन में सम्मानित किया गया। आइसीएआइ की सीआइआरसी की भिलाई शाखा द्वारा पिन लगाकर इन युवा सीए को अपनी बिरादरी में शामिल किया गया।

वरिष्ठ सीए संजीव अग्रवाल ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे किसी भी कीमत पर अपने मूल्यों से समझौता न करें। क्योंकि देश और समाज उनके बनाए गए रिपोर्ट्स पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि तमाम व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में से चार्टर्ड अकाउंटेंसी ही एकमात्र ऐसा पाठ्यक्रम है। जो अपने विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के लिए काम करता है। कोर्स डिजाइन से लेकर आर्टिकलशिप में वह किसी तरह का समझौता नहीं करता। अभ्यर्थी इसे समझें और इसके अनुरूप ही तैयारी करें।

आयोजन के पहले सत्र में वक्ता के रूप में केपीएस के निदेशक आइआइटियन आशुतोष त्रिपाठी और बीएसपी के डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) सीए अलंकार समादार उपस्थित हुए। सीए अलंकार समादार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे तैयारियों में कोई कोर-कसर न छोड़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को तैयारी करने की विधि भी समझाई।

परीक्षाओं को लेकर अनेक मिथो का खुलासा करते हुए उन्होंने उत्तर लिखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि सीए की परीक्षा में पर्यवेक्षक तथ्यों को देखते हैं। पाइंट टू पाइंट तथ्यों का उत्तर दें तो अच्छे अंक मिलते हैं। केपीएस रायपुर के निदेशक आशुतोष त्रिपाठी ने आंतरिक प्रेरणा पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सीए बन जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण सीए बनने की यात्रा है।

सीखने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस का दखल हो रहा है। सीए का क्षेत्र भी अछूता नहीं है। इसलिए सीखते रहने पर ध्यान केंद्रित करें। सफलता अपने आप मिलेगी और आपका निरंतर पहले से बेहतर होने का मार्ग भी खुला रहेगा। सीए भिलाई शाखा के चेयरमैन सीए प्रदीप पाल ने कहा कि सीए के प्रोफेशन में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और नई चुनौतियां दस्तक दे रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!