छत्तीसगढरायपुर

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी – बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.02.22 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर मार्केट पास 01 व्यक्ति अपने हाथ में कट्टा रखकर लहरा रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 सादिक तिगाला उर्फ मोना तेली निवासी गोकुल नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर मोह0 सादिक तिगाला उर्फ मोना तेली के पास 01 नग कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा कट्टा एवं जिंदा कारतूस को उत्तर-प्रदेश के जिला मौदहा से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 123/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी को वर्ष - 2021 में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 67.17 ग्राम मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट (चरस) के प्रकरण में जेल भेजा गया था। आरोपी के विरूद्ध अन्य थानों से भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

मोह0 सादिक तिगाला उर्फ मोना तेली पिता मोह0 युनुस तिगाला उम्र 28 साल निवासी गोकुल नगर गरीब नवाज किराना स्टोर के आगे थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, हिमांशु राठौड़ एवं थाना टिकरापारा से सउनि. के.एल. जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!