बिलासपुरछत्तीसगढ

अज्ञात चोरो ने दुकान की छत उखाड़कर नकदी उड़ा ले गए

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// चोरों ने सेनेटरी दुकान की छत उखाड़कर नकदी रकम और सामान ले गए। दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र के श्याम नगर लिंगियाडीह में रहने वाले भुनेश्वर कश्यप राजकिशोर नगर के चुन्नी सिंह तालाब के पास सेनेटरी ट्रेडर्स का संचालन करते हैं। शुक्रवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह जब वे दुकान आए। इसी बीच उनका पड़ोसी दुकानदार भी वहां आ गया।

ALSO READ : पिता-पुत्र ने मिलकर जोताई के पैसे के लिए आये किसान को जमकर पीटा

उसने तालाब के पास पड़े कटोरियों और चिल्लर स्र्पयों को दिखाते हुए आसपास में चोरी की आशंका व्यक्त की। इस पर भुनेश्वर वहां पहुंचकर कटोरियों को देखने लगे। उन्होंने अपने गल्ले में रखे कटोरियों को पहचानते हुए बताया कि ये उनके दुकान का सामान है। इसके बाद वे ताला खोलकर अपने दुकान में गए।

उन्होंने देखा कि चोरों ने उनकी दुकान के टीन शेड को उखाड़ दिया है। शेड उखाड़कर घुसे चोरों ने पीतल के सामान और सबमर्सिबल केबल पार कर दिया था। इसके अलावा गल्ले से नकदी रकम भी चोर ले गए थे। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

दुकान संचालक भुनेश्वर ने बताया कि चोर पीतल के सामान और केबल ले गए थे। इसके अलावा चोर अपने साथ केवल नोट लेकर गए हैं। चोरों ने चिल्हर रुपए और स्टील की कटोरी को तालाब के पास ही छोड़ दिया था। पुलिस ने मौके से कटोरी को जब्त किया है। इसके बाद आसपास के नशेड़ियों और बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!