बिलासपुरछत्तीसगढ

पिता-पुत्र ने मिलकर जोताई के पैसे के लिए आये किसान को जमकर पीटा

बिलासपुर एवस धमाका /// किसान द्वारा जोताई की पैसे मांगने पर मारपीट करने वाले पिता- पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। नगाई निवासी राधेश्याम साहू ट्रैक्टर से हर्ष प्रसाद चिचिरदा वाले की खेत में जोताई का कार्य किया था।

ALSO READ : पैंगोलिन के अवशेष के साथ 2 गिरफ्तार

पैसे मांगने के लिए 10 फरवरी को शाम पांच बजे प्रार्थी राधेश्याम साहू अपने पुत्र सतीश साहू के साथ जोताई की राशि मांगने निकला था। ग्राम कुंंआ में हर्ष प्रसाद के खेत को अधिया में बोने वाले देवारी यादव व उसके पुत्र सूरज यादव एवं आशाराम मिले जहां राधेश्याम ने आशाराम से हर्ष प्रसाद के बारे में जानकारी लिया।

वहीं खड़े देवारी यादव ने उन्हें मेरा पैसा कब दोगे कहकर गाली-गलौच करने लगा जब उसके द्वारा पैसा पहले चूका देने की बात कहीं तो देवारी यादव उसके पुत्र सूरज यादव ने मारपीट किया। मारपीट को देखते हुए दूसरा पुत्र जगना यादव मारपीट किया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!