नई दिल्लीदेश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार से अधिक केस दर्ज

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की दैनिक संख्या अब 50 हजार से नीचे आ गई है। लेकिन कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में उतार चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। प्रतिदिन देश में 500 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो रही है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 50 हजार से कम लोग संक्रमित हुए हैं और 600 से अधिक लोगों की जान गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीत 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,877 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,26,31,421 हो गई है। वहीं एक दिन में 684 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल मरने वालों की संख्या 5,08,665 हो गई है।

एक दिन में 1,17,591 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,15,85,711 हो गई है। जिसके चलते देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5,37,045 रह गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। अब देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.17 प्रतिशत हो गई है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन 1,72,81,49,447 हो चुका है। सक्रिय मामले 1.26 प्रतिशत हैं। रिकवरी दर वर्तमान में 97.55 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.17 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.46 प्रतिशत है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!