दुर्गछत्तीसगढ

पत्थर से कुचल कर हत्या मामले में पुलिस ने किया का खुलासा

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई ग्राउंड में पत्थर से कुचल कर की गई 27 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ देर रात शराब पार्टी कर रहा था।

इसी दौरान उसने दोस्त की मर्दानगी को लेकर कमेंट कर दिया। इससे दूसरा दोस्त नाराज हो गया और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इसमें तीसरे दोस्त ने भी उसका साथ दिया। इस दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट को भी पत्थर से कुचला गया।

ALSO READ : थाने में फिल्मी क्लाइमेक्स सीन के बाद ,हैप्पी एंडिंग… फरार दुल्हन को मिला उसका प्यार ,दूल्हे को मंगलसूत्र लौटाकर दुल्हन चली अपने प्रेमी संग

मामले का खलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह आईटीआई ग्राउंड में श्याम कुमार उर्फ मोनू का अर्धनग्न शव मिला था। जांच में साफ हुआ की हत्या उसी के दो दोस्तों ने मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में उड़िया बस्ती खुर्सीपार निवासी बलराम क्षत्री (30 साल), झुमन साहू (32 साल) और उसकी मदद करने वाले जामुल लवकुश नगर निवासी यशवंत यादव (26 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवारी को बलराम ने अपनी बहन को बच्चा होने पर दोनों दोस्तों को पार्टी दी थी। तीनों शराब लेकर आईटीआई ग्राउंड पहुंचे थे। देर रात उन्होंने वहां बैठकर शराब पी। इसी दौरान मोनू ने बलराम पर टिप्पणी की। उसने कहा कि तेरी बहन को बच्चा हो गया है, तेरी शादी को दो साल हो गए हैं, तू कब बच्चा पैदा करेगा।

इतना ही नहीं उसने उसकी मर्दानगी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर डाली। यह बात बलराम को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पास पड़े एक पत्थर को उठाकर मोनू के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब वह लहूलुहान होकर गिर गया तो बलराम के दोस्त झुमन ने भी उसके चेहरे पर पत्थर से तब तक वार किया, जब तक कि वह मर नहीं गया।

मोनू की हत्या के बाद दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से जामुल अपने दोस्त यशवंत के पास पहुंचे। उन्होंने यशवंत को हत्या के बारे बताया। इसके बाद यशवंत उन्हें लेकर मसुरिया तालाब पहुंचा। वहां उन्होंने अपने खून से सने कपड़े व चप्पल को उतारा और जला दिया। इसके बाद तालाब में नहाकर यशवंत के दिए नए कपड़े पहने और अपने अपने घर वापस आ गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!