कोरबाछत्तीसगढ

दो दिन से लपता युवती की लाश नदी में मिली , पति ने पुलिस को नहीं किया था इन्फॉर्म

कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले के हसदेव नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। ये शव गुरुवार को मिला है। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला हसदेव नदी में गुरुवार की सुबह लोग नहाने के लिए पहुंचे तो एक महिला लाश उन्हें दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने शव देखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। महिला की हत्या कर शव को पानी में फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के इलाके में मुनादी कराई। इस पर भिखारी टोला निवासी शेख रमजान पहुंचा और उसने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। उसका नाम पूजा मिश्रा (30) बताया। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि वह हमाल का काम करता है। करीब 6 साल पहले पूजा मिश्रा से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है। पूजा 4 माह की गर्भवती थी। शेख रमजान ने पुलिस को बताया कि पूजा का 2 दिन से कुछ पता नहीं था।

इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहा था। हालांकि उसने पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर शेख रमजान उसे मना भी करता था, लेकिन पूजा नहीं मानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!