रायगढ़छत्तीसगढ

पुलिस ने 2 चोर गैंग का किया खुलासा, दोनों गैंग के मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, 20 लाख रुपए का सोना-चांदी जब्त

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले के खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खरसिया पुलिस ने दो चोर गैंग का खुलासा किया है. दोनों गैंग के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. मामले में एक अपचारी बालक भी गिरफ्त में आया है. आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत 20 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है.

ये दोनों गैंग रायगढ़ और जांजगीर जिले में सिलसिलेवार चोरियों को अंजाम दे रहे थे. इन दोनों गैंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खरसिया, छाल, चांपा, सक्ती, मालखरौदा, सारागांव के 7 चारियों का खुलासा हुआ है. आरोपियों से 360 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, 1 विदेशी नोट, दो नई घड़ी, बाइक और करीब 1 लाख नकद बरामद हुआ है.

गैंग में शामिल आरोपी सुनील बरेठ को बिलासपुर पुलिस ने चोरी के 20 मामलों में एक साथ चालान की थी. आरोपी सुनील बरेठ चोरी के इरादे से खरसिया रेकी करने आया था. आरोपी सुनील ने अपने दो साथियों के साथ 5 चोरियों में शामिल होना कबूल कर लिया है. दूसरे गैंग के मास्टरमांइड गौतम महंत छाल में किराया मकान लेकर अपने 3 साथियों के साथ छाल और केनाभांठा की चोरी को अंजाम दिया था.

उपरोक्त अपराध में खरसिया एवं छाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!