छतीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में सड़क हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त सिसरिंगा घाट में पिकअप उतरकर क्षतिग्रस्त, 8 महिला घायल

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसिरिंगा के पास रविवार की रात शादी समोरह से लौटने के दौरान सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान पिकअप में सवार आठ से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

पिकअप पलटने की घटना के बाद मौके पर घायलों में अफरा तफरी चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 और धरमजयगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को निजी वाहन के जरिये धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ महिलायों को गंभीर चोट आने पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में रिफर कर भर्ती कराया गया हैं।

शराब के नशे में धुत था पिकअप चालक

वहीं हादसे के बाद घायल महिलाओं ने यह भी बताया कि शादी समारोह में पिकअप चालक शराब के नशे में धुत था। देखा जाए तो 6 दिन में बरमकेला में पिअकप दुर्घटना की यह दूसरी घटना है। वहीं, सड़क सुरक्षा समिति में इस विषय पर चर्चा होती है, जागरूकता के साथ कार्रवाई की बात कही जाती है लेकिन यह परिस्थिति जमीनी स्तर में होते नजर नही आता है जिसके चलते ग्रामीण अंचल में मालवाहक पिकअप वाहन का उपयोग सवारी वाहन के रूप में किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!