धमतरीछत्तीसगढ

युवक ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट दिया, फिर खुद भी जहर खाकर दी जान

धमतरी न्यूज़ धमाका /// मगरलोड ब्लाक के करेली बड़ी चौकी इलाके के ग्राम भेंडरी में बंद कमरे में मिले प्रेमी जोड़े की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक ने पहले युवती की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने खुद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है।

विगत 21 जनवरी को भेंडरी के महुआ पारा में खुमान सिंह साहू और रूखमणी साहू की बंद कमरे में लाश मिली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। करीब 4 दिनों बाद आई पोस्टमार्टम से अब साफ हो चुका है कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है।

चौकी प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि आरोपी युवक का मौत कीटनाशक दवाई की सेवन से और मृतका की मौत गला दबाने से हुआ है। घटना केे दिन युवक के परिजन खेत गए थे। जब परिजन वापस घर आए तो देखा कि कमरे में उनका बेटा जमीन पर बेहोश अवस्था मे पड़ा हुआ है और कीटनाशक की दो डिब्बा पड़ा है। साथ ही उसी कमरे में मृतका युवती लकड़ी से बने पाटा में अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद दोनों को नयापारा के शासकीय अस्पताल उपचार के लिए ले गया जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!