नई दिल्लीदेश

देश में कोरोना की चपेट में 24 घंटो में आए 3 लाख से ज्यादा लोग, 525 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बीते कुछ दिन से देश में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं इस महामारी से 525 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए हैं जबकि 525 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि मौतों का यह आंकड़ा कल के मुकाबले थोड़ा बढ़ गया है।

कल 488 लोगों की जान चली गई। अब कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है। वही पिछले 24 घंटे में 93.18 फीसदी की दर से 2,59,168 लोगों ने इस महामारी को मात दी है। इसके साथ ही देश में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,65,60,650 हो गई है। तमिलनाडु में रोजाना नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 30 हजार से अधिक नए कोविड मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 33 और कोविड मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 161 करोड़ से अधिक एंटी-कोरोना वायरस टीकों की खुराक दी जा चुकी है। कल 71 लाख 10 हजार 445 डोज दी गई, जिसके बाद अब तक 161 करोड़ 92 लाख 84 हजार 270 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!