विदेश

कोरोना ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की शादी पर लगा ब्रेक , कैंसिल हुआ विवाह

न्यूजीलैंड न्यूज़ : दुनियाभर में कोरोनावायरस और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई है। इसी बीच खबर है की न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को कोरोना गाइडलाइंस के चलते अपनी शादी रद्द करनी पड़ी है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए न्यूजीलैंड में पाबंदियां हैं और कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि मैंने अपनी शादी टाल दी है।

अगर किसी और के साथ ऐसा हुआ है तो मेरी संवेदनाएं उसके साथ हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री अर्डर्न ने यह नहीं बताया कि वह आगे कब शादी करेंगी? जब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से पूछा गया कि ओमिक्रॉन की वजह से आपकी शादी कैंसिल हुई तो आप इस पर क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ‘यही जिंदगी है।

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि मैं दूसरों से अलग नहीं हूं। न्यूजीलैंड में ऐसे हजारों लोग रहते हैं जिनका जीवन इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके बारे में सबसे बुरी बात यह है कि जब हम बीमार होते हैं तो हम उन लोगों के साथ नहीं रह पाते हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण मास्क अनिवार्य कर दिया गया है और इसके अलावा लोगों के इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंद लगा दिया गया है।

इसके साथ ही न्यूजीलैंड में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है और सीमित संख्या में लोगों को निजी कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी गई है। वही रेस्टोरेंट, बार, शादी या किसी अन्य फंक्शन में सिर्फ 100 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। अगर सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है तो एक जगह 25 लोग ही जमा हो सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!