रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में ओमिक्रॉन के 15 नए मामलों की पुष्टि , राजधानी में कोरोना के 1789 केस

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में 6900 लोगों की कोरोना जांच में 1789 मामले सामने आने के बाद थोड़ी चिंता बढ़ी है। वहीं प्रदेश में कोरोना केस 5661 तक पहुंच गए। शनिवार को 11 लोगों की मौत हुई, जिसमें तीन केवल कोरोना के शिकार थे। कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या 5225 रही। वहीं 15 और सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि भुवनेश्वर लैब से मिली रिपोर्ट से हुई।

रायपुर जिले में शुक्रवार को काफी कम मामले सामने आए थे, मगर दूसरे ही दिन कोरोना मामले फिर बढ़ गए और 1789 केस सामने आए। जिले में ठीक होने वालों की संख्या 1293 रही और एक संक्रमित की मौत हो गई। रायपुर जिले में कोरोना के सक्रिय मामले फिर 82 सौ के पार हो गए हैं। वहीं प्रदेश में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को ज्यादा, मगर कोरोना संक्रमित पांच हजार से 57 सौ के बीच ही मिल रहे हैं। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 5225 रही।

रायपुर के अलावा राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा में 1-1, बिलासपुर में 2 तथा दुर्ग जिले में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत हुई। वहीं शनिवार को 15 सैपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कुल मामले 36 हो गए हैं। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में नए वैरिएंट के केस मिले हैं। 1 जनवरी से अब तक यहां 36 मामले सामने आए हैं, जिसमें राजनांदगांव जिले में 13, बिलासपुर में 12, रायपुर में 8 तथा दुर्ग जिले में 3 लोगों को ओमिक्राॅन संक्रमित पाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!