कोंडागांव

जानकारी के अभाव में कोई छात्र योजना से छूटा तो संस्था प्रमुख होगें जिम्मेवार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए किये जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन 15 एवं 30 नवम्बर तक

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

जिला प्रषाासन द्वारा शासकीय, अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, पॉलेटेक्निक एंव आईटीआई जिला कोण्डगांव के संस्था प्रमुखों को सूचित किया गया है कि अल्पसंख्य छात्रवृत्ति अंतर्गत प्री. मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मीन्स के तहत् छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ किये गये हैं।
संस्था प्रमुख छात्रों तक पहुचाये जानकारी – अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यार्थियों को इस संबंध में अवगत कराने के लिए निर्देश संस्था प्रमुखों को दिया गया है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वचिंत रहने पर संस्था प्रमुख ही जिम्मेदार होंगे। इस के लिए पात्र प्री. मैट्रिक विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 15 नवम्बर तक एवं पात्र पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 30 नवम्बर तक किये जा सकेगें। दस्तावेजों की जांच का प्रथम चरण 15 दिसम्बर 2021 एवं द्वितीय चरण की जांच 31 दिसम्बर 2021 को किया जाना निर्धारित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!