हैदराबादमनोरंजन

धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी: बेटी के अफेयर की खबरें उड़ने से खफा हो गए थे रजनीकांत, 6 महीने के अंदर ही करवा दी थी धनुष से शादी

सुपरस्टार धनुष ने पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी टूटने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर 18 साल पुरानी शादी टूटने की पुष्टि की। धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में सात फेरे लिए थे। नजर डालते हैं इनकी लव स्टोरी पर…

सिनेमाहॉल में हुई थी पहली मुलाकात
2003 में धनुष की फिल्म ‘काढाल कोंडे’ रिलीज हुई थी। रजनीकांत इस फिल्म को देखने के लिए अपनी दोनों बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या के साथ चेन्नई के एक सिनेमाघर पहुंचे थे। धनुष का भी परिवार यहां मौजूद था। जब फिल्म का शो खत्म हुआ तो सिनेमाघर के मालिक ने धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या और सौंदर्या से करवाई। इस दौरान धनुष ने सिर्फ हैलो कहा। ऐश्वर्या पहली मीटिंग में ही धनुष से इम्प्रेस हो गईं। उन्होंने धनुष को फूल भेजकर उनसे बात करने की इच्छा जताई। दोनों की बातचीत शुरू हो गई, लेकिन कहीं से मीडिया को इस बात की भनक लग गई कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

2004 में शादी के दौरान ऐश्वर्या-धनुष।

2004 में शादी के दौरान ऐश्वर्या-धनुष।

डेटिंग की खबरों से खफा हुए रजनीकांत
रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या की लव लाइफ को लेकर छप रही खबरों पर खफा हो गए। उन्हें बेटी के बारे में उड़ रहे गॉसिप पर सख्त ऐतराज था। धनुष भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या और धनुष के परिवारों ने मिलकर इनकी शादी पक्की कर दी। 2004 में इनकी शादी हो गई। ऐश्वर्या तब 23 साल की थीं और धनुष तब 21 साल के थे।

धनुष-ऐश्वर्या को शादी में जयललिता भी आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

धनुष-ऐश्वर्या को शादी में जयललिता भी आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

2006 में पेरेंट्स बने धनुष-ऐश्वर्या
शादी के दो साल बाद 2006 में धनुष और ऐश्वर्या के घर बेटे यात्रा का जन्म हुआ। इसके बाद 2010 में वह एक और बेटे लिंगा के पेरेंट्स बने। ऐश्वर्या ने धनुष के साथ अपने रिश्ते पर एक इंटरव्यू में कहा था, हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात ये है कि हम एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं। हम दोनों एक-दूसरे को बदलने में यकीन नहीं रखते, क्योंकि हम साथ रहना चाहते हैं।

बेटों यात्रा और लिंगा के साथ धनुष-ऐश्वर्या।

बेटों यात्रा और लिंगा के साथ धनुष-ऐश्वर्या।

ऐश्वर्या की फिल्म में काम कर चुके धनुष
ऐश्वर्या और धनुष ने प्रोफेशनली भी साथ काम किया। 2012 में ऐश्वर्या ने फिल्म 3 से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में धनुष और श्रुति हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म के गाने व्हाय दिस कोलावेरी डी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सबसे ज्यादा वायरल वीडियो की लिस्ट में शामिल हो गया था।

ऐश्वर्या और श्रुति हासन के साथ धनुष।

ऐश्वर्या और श्रुति हासन के साथ धनुष।

श्रुति हासन से जुड़ा धनुष का नाम
फिल्म 3 में धनुष ने श्रुति हासन के साथ काम किया था और इसी दौरान एक्ट्रेस से उनका नाम भी जुड़ने लगा। श्रुति हासन ने धनुष से लिंक अप की खबरों को सिरे से नकार दिया और उन्हें केवल अपना अच्छा दोस्त बताया। ऐश्वर्या और श्रुति बचपन की सहेलियां हैं इसलिए ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर कभी अपना आपा नहीं खोया।

अब बोले- खुद को समझने के लिए वक्त चाहिए
धनुष-ऐश्वर्या ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा- हमने 18 साल तक दोस्त, कपल, पेरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!