
कांकेर न्यूज़ धमाका // शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों के बीच चाकूबाजी की वारदात हुई है. नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल के 10वी कक्षा के छात्र ने अपने ही क्लास के छात्र को चाकू मारा है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाथ में चोट आई है. घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया. आपसी विवाद के चलते छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है. छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान चाकूबाजी की गई है.
