मुंबईमनोरंजन

लता मंगेशकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर, भतीजी ने बताया उनकी कंडीशन स्टेबल है, और वे रिकवर कर रही हैं

मुंबई न्यूज़ धमाका // स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उनकी भतीजी रचना शाह ने बताया कि उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और वे रिकवर कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल लता मंगेशकर को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

रचना शाह ने एक न्यूज वेबसाइट से बात की और बताया, “अधिक उम्र के कारण उन्हें कई समस्याएं हैं। ऐसे में डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहे हैं। वे अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में ही भर्ती रहेंगी।”

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फोन कर लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

वे कोरोना से जीतकर जल्द ही घर वापस आ जाएंगी
रचना शाह ने आगे कहा, “लता जी एक फाइटर और विजेता हैं। मैं देशभर के उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उन्हें प्रार्थनाओं में रखा है। जब हर कोई प्रार्थना करता है तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। हमें पूरी उम्मीद है कि वे कोरोना से जीतकर जल्द ही घर वापस आ जाएंगी।”

10-12 दिन ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने भी हाल ही कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है। भले ही वे ठीक हो रही हैं लेकिन, उनके परिवार वालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन ICU में रखा जाएगा।

प्रतीक ही पिछले कुछ साल से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। 92 साल की स्वर कोकिला को 2 साल पहले नवंबर 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब वे 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।

लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा मंगेशकर (बाएं) ने कहा- हम दीदी को देखने नहीं जा सकते, क्योंकि उन्हें कोरोना हुआ है। हालांकि, वहां पर्याप्त डॉक्टर और नर्स हैं।

लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा मंगेशकर (बाएं) ने कहा- हम दीदी को देखने नहीं जा सकते, क्योंकि उन्हें कोरोना हुआ है। हालांकि, वहां पर्याप्त डॉक्टर और नर्स हैं।

लता मंगेशकर को घर के स्टाफ मेंबर के कारण हुआ कोरोना
दैनिक भास्कर से खास बातचीत में लता मंगेशकर के म्यूजिक लेबल ‘एलएम म्यूजिक’ के CEO मयुरेश पई ने बताया कि घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स सामान लेने बाहर आते-जाते रहते हैं। उनमें से ही एक स्टाफ मेंबर संक्रमित हो गया था। लता दीदी उसके संपर्क में आई थीं, इसलिए उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पई ने आगे बताया कि लता दीदी के परिवार में उनकी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर समेत किसी भी सदस्य को कोरोना नहीं हुआ है। लता मुंबई के पैडर रोड स्थित अपने घर में फैमिली के साथ रहती हैं। वे 2019 के बाद से घर से निकली नहीं हैं। किसी से मिलती-जुलती भी नहीं हैं।

लता मंगेशकर को 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया था
लता जी को संगीत की दुनिया में 80 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। 1989 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया। वे कई फिल्म फेयर और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!