ग्वालियर

यह सब चलता है, पति बॉर्डर पर देश की रक्षा करने चला जाता था, तो जेठ घर पर भाई की पत्नी के साथ करता था गंदा काम, महिला ने जब फौजी पति को दी जानकारी तो बोला- यह सब चलता है, किसी को कुछ मत कहना

ग्वालियर न्यूज़ धमाका //  पति बॉर्डर पर देश की रक्षा करने चला जाता था तो जेठ घर पर भाई की पत्नी के साथ करता गंदा काम था। महिला ने जब फौजी पति को दी जानकारी तो उसका साथ देने की जगह बोलता था कि यह सब चलता है, किसी को कुछ मत कहना। मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके का है। 

सेना के जवान की पत्नी ने अपने जेठ पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया हैं। महिला ने घटना के बारे में कई बार अपने फौजी पति को भी इसकी जानकारी दी। वहीं पति ने पत्नी का साथ न देते हुए यह कह दिया कि यह सब चलता हैं। जिसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत की जांच के आधार पर पुलिस ने जेठ और पति पर मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी महिला की शादी 2003 में हुई थी। पति बॉर्डर पर ड्यूटी चला जाता था तो जेठ घर आकर उसका शारीरिक शोषण करता था। बार-बार की इस हैवानियत से परेशान हो उसने जेठ की दरिंदगी की जानकारी जब अपने फौजी पति को बताई।

यह सब सुनने के बाद भी पति ने अपनी पत्नी का साथ नहीं दिया। उसके भाई का साथ देते हुए कहा की सब चलता हैं, किसी को कुछ मत बोलना नहीं, अच्छा नहीं लगेगा। इससे घर की ही बदनामी होगी। घटना 2003 से अभी तक की महिला ने बताई हैं।महिला की शिकायत पर थाटीपुर थाना पुलिस ने जांच कर जेठ के खिलाफ दुष्कर्म और पति पर साथ देने का मामला दर्ज किया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!