रायपुर

दंतेवाड़ा के प्राइमरी स्कूल में कोरोना, 7 छात्रों सहित शिक्षक संक्रमित, 5वीं तक के स्कूल बंद, कांकेर में सबसे ज्यादा 78, संभाग में 283 केस मिले

रायपुर र्न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को संभाग भर से कुल 283 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कांकेर जिले में एक दी में ही सबसे ज्यादा 78 संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में यह बस्तर संभाग का सबसे बड़ा आंकड़ा हैं। लगातार बढ़ रहे आंकड़ों को देख अब प्रशासन की चिंता भी बढ़ने लगी है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

इधर, दंतेवाड़ा जिले में एक दिन में ही 69 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक शिक्षक समेत 7 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब दंतेवाड़ा जिला प्रशासन प्राइमरी स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया। कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक आज से स्कूल बंद रहेगी। साथ ही जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को सूचना भी जारी की है। जिले में कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। साथ ही वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है।

नाइट कर्फ्यू का पालन करवाने बरती जा रही सख्ती
बस्तर जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार की रात जिले में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। मंगलवार को नाइट कर्फ्यू का पालन करवाने सड़कों पर जवानों की तैनाती रही। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और बेकरी को 11 बजे तक खोलने की अनुमति है। जहां भी जवान आज मुस्तैद रहे और 11 बजते ही सभी को बंद करवाया गया। रात में सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश देकर घर जाने को कहा गया।

जानिए इन जिलों में इतने है कोरोना के केस

जिलामंगलवार को मिले केसएक्टिव केस
बस्तर53153
कोंडागांव1345
दंतेवाड़ा69140
कांकेर78178
सुकमा23189
नारायणपुर1630
बीजापुर31137

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!