रायपुरछत्तीसगढ

इस बार गणतंत्र दिवस पर न परेड न सांस्कृतिक कार्यक्रम, आधे घंटे में होगा समापन, सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रायपुर में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। समारोह में राज्यपाल का उद्बबोधन होगा। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और पदकों का वितरण किया जाएगा।

वहीं जिलों में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। मुख्य सचिव वर्चुअल बैठक लेकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में साशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए।

राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। राजधानी में राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

कोरोना को देखते हुए स्कूली बच्चों के परेड और अन्य सांस्कृतिक तथा झांकियां नहीं निकाली जाएगी। जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रियों और संसदीय सचिवों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तहसील और जनपद पंचायत स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। यहां पर जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय के महापौर और अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक चंदन कश्यप सुकमा, विधायक संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

इनमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कवर्धा, कृषिमंत्री रविंद्र चौबे राजनांदगांव, वनमंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर, उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!