बिहारदेशमधेपुरा

बिहार : वैक्सीन की 11 डोज लेने वाले बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

मधेपुरा न्यूज़ धमाका /// जिले के निवासी 84 वर्षीय ब्रह्म देव मंडल बीते दिनों कोरोना वैक्सीन की 11 डोज लगवाने के लिए चर्चा में थे। लेकिन एक बार फिर से वे सुर्खियों में हैं। क्योंकि अब उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गलत तरीके से कोरोना वायरस की 11 डोज लेने के आरोप में ब्रह्म देव मंडल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय कृष्ण प्रसाद की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

ब्रह्म देव मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 419 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धाराएं गैर जमानती धाराएं बताई जा रही हैं। हालांकि, ऐसा भी कहा जा रहा है कि अपनी उम्र का हवाला देकर ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तारी होने के बाद जमानत भी मिल सकती है।

6 जनवरी को मधेपुरा जिले के पुरैनी क्षेत्र के रहने वाले 84 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल का दावा किया था कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की 11 खुराक ले ली हैं। ब्रह्मदेव मंडल ने आगे कहा था कि जब से मैंने कोरोना वैक्सीन लेना शुरू किया है तब से मैं कभी बीमार नहीं पड़ा हूं और मेरे स्वास्थ्य में काफी सुधार होने लगा है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मदेव मंडल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 फरवरी 2021 को ली थी। 30 दिसंबर 2021 तक उन्होंने 11 डोज लगवाईं। उनके पास सभी वैक्सीनेशन की तारीख और समय भी दर्ज है।

पुरैनी थाना प्रभारी ने कहा है कि पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ यह दावा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है कि उन्होंने कोविड के टीके की 11 खुराक ली हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) पुरैनी ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जांच चल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!