
इंदौर न्यूज़ धमाका /// ‘बुली बाई’ एप के बाद ‘सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार हुआ है. आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है. मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाते हुए हजारों महिलाओं की तस्वीरों को उनकी बिना मंजूरी के ऐप पर अपलोड की गई थी.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ओंकारेश्वर ने सुल्ली डील्स’ ऐप बनाया था. ओंकारेश्वर बीसीऐ का स्टूडेंट्स है. वह इंदौर के एक बडे़ संस्थान से बीसीए किया है और शहर के न्यूयार्क सिटी टाउनशिप का निवासी है. इसका खुलासा बुली बाई ऐप केस में आरोपी नीरज से पूछताछ के बाद हुआ है. इस मामले में जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने बुली बाई ऐप को बनाने वाले आरोपी नीरज विश्नोई को गिरफ्तार किया था. इस ऐप के माध्यम से भी मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जाता था. उनकी फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर एप में एपलोड कर दी गई थीं. पुलिस ने बताया कि सुल्ली डील्स भी बुली बाई एप की तरह ही है.




