राष्ट्रीय न्यूज धमाका।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की इंदौर की तारीफ, पहले स्वच्छता में नंबर वन अब बना वाटर प्लस सिटी

प्रधानमंत्री ने कहा, इंदौर के लोग स्वच्छता में रैंकिंग पाकर संतोष से बैठना नहीं चाहते, अब वे शहर को वाटर प्लस बनाए रखने में जुटे।

छत्तीसगढ न्युज धमाकां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंदौर शहर की तारीफ करते हुए कहा कि देश के स्वच्छ शहरों की लिस्ट में लगातार नंबर वन आने के बाद अब इंदौर वाटर प्लस शहर बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ये भलीभांति जानते हैं कि जब भी स्वच्छ भारत अभियान की बात आती है तो इंदौर का नाम आता ही आता है, क्योंकि इंदौर ने स्वच्छता के संबंध में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है और इंदौर के नागरिक इसके अभिनन्दन के अधिकारी भी हैं।

हमारा ये इंदौर – कई वर्षों से ‘स्वच्छ भारत रैंकिंग’ में पहले नंबर पर बना हुआ है। अब इंदौर के लोग स्वच्छ भारत के इस रैंकिंग से संतोष पाकर के बैठना नहीं चाहते हैं वे आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ नया करना चाहते हैं और उन्होंने क्या मन में ठान ली है, उन्होंने वाटर प्लस सिटी, बनाए रखने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। शहर की सरस्वती और कान्ह नदियों में गिरने वाला गंदे पानी में सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि – देश के स्वच्छ शहरों की लिस्ट में लगातार नंबर वन आने के बाद अब इंदौर वाटर प्लस शहर बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ये भलीभांति जानते हैं कि जब भी स्वच्छ भारत अभियान की बात आती है तो इंदौर का नाम आता ही आता है, क्योंकि इंदौर ने स्वच्छता के संबंध में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है और इंदौर के नागरिक इसके अभिनन्दन के अधिकारी भी हैं। हमारा ये इंदौर कई वर्षों से ‘स्वच्छ भारत रैंकिंग’ में पहले नंबर पर बना हुआ है। अब इंदौर के लोग स्वच्छ भारत के इस रैंकिंग से संतोष पाकर के बैठना नहीं चाहते हैं वे आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ नया करना चाहते हैं और उन्होंने क्या मन में ठान ली है, उन्होंने वाटर प्लस सिटी, बनाए रखने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। शहर की सरस्वती और कान्ह नदियों में गिरने वाला गंदे पानी में सुधार हुआ है।

स्वच्छता अभियान भी चलाया – इस वजह से सरस्वती और कान्ह नदियों में गिरने वाला गंदा पानी भी काफी कम हुआ है और सुधार नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज जब हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हमें ये याद रखना है कि स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को हमें कभी भी मंद नहीं पड़ने देना है। हमारे देश में जितने ज्यादा शहर वाटर प्लस सिटी होंगे उतना ही स्वच्छता भी बढ़ेगी, हमारी नदियां भी साफ होंगी और पानी बचाने की एक मानवीय जिम्मेवारी निभाने के संस्कार भी होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!