राष्ट्रीय न्यूज धमाका।

शादी में नहीं आए मेहमान तो दुल्हन ने भेज दिया 17700 रुपए का बिल, वजह जान आप भी कहेंगे ठीक किया

चालान में लिखा है कि आपने कोई सूचना नहीं दी थी। इसलिए आपकी सीट बुक की गई थी, अब उसका बिल चुकाएं।

छत्तीसगढ न्यूज धमाका।  शादियों में मेहमानों के लिए भोजन और समारोह के आसपास की अन्य तैयारियां में जमकर खर्चा होता। पूरी शादी की योजना बनाने में लोग अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर देते हैं और इतना खर्चा होने के बाद अगर कोई मेहमान इसमें शामिल न हो तो यह काफी निराश करने वाला होता है और खाना बर्बाद होता देख लोगों को काफी गुस्सा भी आता है। ऐसे ही एक शादी समारोह में, एक नवविवाहित जोड़े ने इससे परेशान होने की बजाय शादी के खाने की लागत वसूलने का अनूठा तरीका निकाला। अब सोशल मीडिया पर उनके इस तरीके के तारीफ कर रहे हैं।

दुल्हन ने बनाया चालान

शादी के खाने की लागत वसूल करने के लिए, दुल्हन ने एक विशेष चालान बनाया और इसे उन मेहमानों को भेजा, जो निमंत्रण मिलने के बावजूद शादी में शामिल नहीं हुए थे। इन मेहमानों को 240 डॉलर (17,700 रुपये) का भुगतान करने के लिए कहा गया। इस इनवॉइस को ट्विटर पर हफिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ फ्रंट पेज संपादक फिलिप लुईस ने साझा किया। चालान पर प्रतिक्रिया देते हुए, लुईस ने ट्वीट किया, “मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी शादी के रिसेप्शन का चालान देखा है।

कैसा है चालान

चालान में लिखा है कि शादी का रिसेप्शन नेग्रिल, जमैका के एक रिसॉर्ट रॉयलटन नेग्रिल में हुआ था। भेजे जा रहे बिल में लिखा था: “नो कॉल, नो शो गेस्ट।” बिल में प्रति शादी के रिसेप्शन डिनर के लिए 120 डॉलर की “यूनिट प्राइस” का भी उल्लेख किया गया था और चूंकि दो मेहमान नहीं आए थे, इसलिए कुल लागत $ 240 थी। चालान 18 अगस्त का है और इसमें शादी के मेहमानों को राशि का भुगतान करने के लिए एक महीने की समय सीमा दी गई है।

नोट में बताई चालान की वजह

रसीद में एक नोट भी था, जिसमें लिखा था, “यह चालान आपको भेजा जा रहा है क्योंकि आपने अंतिम हेडकाउंट के दौरान शादी के रिसेप्शन में आने का वादा किया था। उपरोक्त राशि आपकी व्यक्तिगत सीटों की लागत है। चूंकि आपने हमें कॉल नहीं किया या हमें उचित सूचना नहीं दी कि आप उपस्थित नहीं होंगे, यह वह राशि है जो आप हमें अपनी सीट का अग्रिम भुगतान करने के लिए देते हैं। आप ज़ेले या पेपाल के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें और हमें बताएं कि भुगतान का कौन सा तरीका आपके लिए कारगर है। शुक्रिया!”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!