अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाखेलराष्ट्रीय न्यूज धमाका।

देवास जिले की पूजा भी करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

: 53 किलो वर्ग (सीनियर)में हुआ चयन, दिल्ली में हुई चयन प्रक्रिया।दो अक्टूबर से नार्वे में आयोजित होगी विश्व कुश्ती प्रतियोगिता।

(छतीसगढ़ न्यूज़ धमाका)। 

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा भाग लेगी – देवास जिले के खातेगांव की बेटी पूजा जाट अब विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। पूजा जाट का 53 किलो वर्ग (सीनियर) में चयन हुआ है। दो दिन से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चयन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को चयन प्रक्रिया पूरी हो गई। अब एक माह कैंप के बाद दो अक्टूबर को नार्वे में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा भाग लेगी। यह जानकारी पूजा के प्रशिक्षक रहे योगेश जाणी ने दी।

उन्होंने बताया कि- मंगलवार को पूजा ने हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है। संभवत वह सीनियर वर्ग में पहली महिला खिलाड़ी है जो मप्र की तरफ इस वर्ग में वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

उज्जैन में 10 से 12 दिन ट्रेनिंग और मेहनत कर रही थी पूजा

पूजा वर्तमान में उज्जैन में ट्रेनिंग ले रही थी। करीब 10 से 12 दिन से वह ट्रेनिंग व मैदान पर पसीना बहा रही थी। इसके बाद पूजा दिल्ली में चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए चल गई। मंगलवार को मप्र के साथ ही जिले के लिए खुश खबर आई कि पूजा का सीनियर वर्ग में चयन हो गया है। पूजा साल 2016 से कुश्ती में आई और तब से निरंतर उन्नाति करती गई।

-जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए ब्रांज मेडल प्राप्त किया

-जूनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

-पूजा करीब 10 नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं

-थाईलैंड में ब्रांज मेडल और यूरोपियन देश एस्टोनिया में भी पूजा ने देश का प्रतिनिधितत्व किया।

यह हैं खासियत

योगेश जाणी ने बताया कि कुश्ती में हर खिलाड़ी की अपनी एक खासियत होती है। पूजा भी सिंगल टू डबल पट और साइड अटैक में माहिर है और उसे यह दाव पसंद हैं।

खातेगांव की बेटी का अब तक कुश्ती का सफर ऐसा रहा

पूजा जाट देवास जिले के छोटे गांव बछखाल के साधारण परिवार की बेटी हैं। पूजा पहले भी जूनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है। पूजा ने हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान साल 2014 और 2015 में स्कूल गेम्स में लगातार 2 साल तक 100 मीटर दौड़ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद पूजा रोज बछखाल से खातेगांव प्रैक्टिस करने जाती थी।

बचपन में मां को खो दिया था

एक मार्च 2001 को पूजा का जन्म हुआ था। 10 साल की उम्र में बीमारी के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। पूजा के परिवार में पिता प्रेमनारायण के अलावा दो छोटे भाई हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!