राष्ट्रीय न्यूज धमाका।

युक्रेन में फंसे भारतीय छात्र वापस भारत लौटने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे,राजदीप सिंह हरगोत्रा जो इन दिनों जर्मनी के म्यूनिक शहर में

न्यूज़ धमाका :- रूस युक्रेन के जंग में जहाँ लोग अपना देश छोड़ कर सुरक्षित जगह पर जा रहे है, जहाँ फसे भारतीय छात्र वापस भारत लौटने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है वहां एक सिक्ख सुरक्षित स्थान से निकल कर डेंजर जोन की तरफ दौड़ रहा है अपने गुरु की सीख का मान रखने के लिए l

राजधानी रायपुर के राजदीप सिंह हरगोत्रा जो इन दिनों जर्मनी के म्यूनिक शहर में हैं l रूस युक्रेन के जंग के बीच बॉर्डर पर फसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए और फसे लोगों तक रहत सामग्री पहुँचाने के लिए अपने कुछ दोस्तों की टीम बना कर बुडापेस्ट पहुँच गए l राजदीप जर्मनी से 9-9 लोगों की क्षमता वाली दो गाड़ियां लेकर निकले हैं, यहां से अब वो हंगरी-यूक्रेन बॉर्डर जा रहे हैं। अपनी गाडियों में ज़रुरतमंदों के लिए दवाएं, खाना, जूस, पानी, सोने के लिए गद्दे, चादरें वगैरह लेकर उन्होंने करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया l

ये बॉर्डर एरियाज में जाकर वहां फंसे भारतीय और दूसरे देश के लोगों को भी राहत का सामान दे रहे हैं। राजदीप ने बताया कि वो हंगरी-यूक्रेन बॉर्डर जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां राहत सामग्री छोड़ेंगे। वहां फंसे लोगों के रहने का इंतजाम ऑस्ट्रिया में कुछ दोस्तों के घरों पर किया है। लोगों को लेकर वो फिर ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे और लौट कर इसी तरह सभी की मदद करेंगे।

राजदीप ने बताया कई संस्थाएं रेडी टू ईट फूड पैकेट दे रही हैं, जो हम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इंडियन एंबेसी से भी मदद मिल रही है। दिन में कई स्टूडेंट और लोगों के फोन आ रहे हैं। हर दिन 200 से ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं। हम सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि यूक्रेन में फंसे हंगरी, जर्मनी के लोगों को भी मदद कर रहे हैं। दोस्तों का हमने ग्रुप बनाया है जो जैसी मदद कर सकता है। मदद हम दे रहे हैं। कई स्टूडेंट्स और लोगों को इस्कॉन मंदिर, गुरुद्वारों में हम सुरक्षित भेज रहे हैं।

राजदीप जम्प रोप खिलाड़ी है उन्होंने साल 2013 में चीन की राजधानी बीजिंग में मोस्ट रोप स्किप ऑन ट्रांपोलिन इन वन मिनट में 126 जंप कर रिकार्ड भारत के नाम किया और वहां जंप रोप में जीत हासिल की।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!