राष्ट्रीय न्यूज धमाका।

मणिपुर में आईईडी ब्लास्ट में आरटीबीपी के दो जवान घायल

न्यूज़ धमाका :-चुनावी राज्य मणिपुर में रविवार को एक आईईडी धमाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के दो जवान घायल हो गए। यह धमाका राजधानी इंफाल से 45 किलोमीटर दूर काकशिंग जिले के वांगू तेरा इलाके में शाम करीब 8 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जख्मी कांस्टेबल गौरव राय और गिरिजा शंकर राज्य पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। ये दोनों चुनाव ड्यूटी पर तैनात 610 बटालियन के जवान हैं। दोनों को जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। राज्य में 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव है। बताया जाता है कि सैनिक राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात 610 आईटीबीपी चुनाव बटालियन की ‘ई’ कंपनी का हिस्सा थे। घायल जवानों को काकचिंग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को विधानसभा चुनाव होने हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। काकचिंग एसपी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

​बता दें कि करीब तीन माह पहले भी मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आईडी हमला हुआ था। सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला किया था।इस हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, अफसर के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत इस हमले में हो गई थी। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया गया था। मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था। इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!