बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर CIMS में 4 स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के CIMS अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में कोरोना की एंट्री से दहशत मच गया है। जांच के बाद यहां के चार स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते RT-PCR जांच प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलौदाबाजार जिले के 1700 से अधिक सैंपल पेंडिंग है।

CIMS के वायरोलॉजी लैब में जिले के साथ ही मुंगेली, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही और बलौदाबाजार जिले के RT-PCR सैंपलों की जांच हो रही है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्टॉफ पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। इस दौरान पिछले तीन दिन में लैब के चार स्टॉफ भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। लिहाजा, सैंपल की जांच प्रभावित होने लगी है।

लैब में करीब 25 स्टॉफ हैं, जो तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां स्टॉफ की कमी है और कार्यरत टेक्नीशियन पर काम का दबाव बढ़ गया है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही सैंपल लगातार पेंडिंग हो रहे हैं। जिले में संक्रमण बढ़ी तेजी से फैलने के बाद जिला प्रशासन के अफसरों की नजर CIMS के वायरोलॉजी लैब पर है।

एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव या निगेटिव आने पर लोग RT-PCR कराने के लिए जद्दोजहद करते हैं। इसके चलते जिला प्रशासन के अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं और बिलासपुर के सैंपलों के रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

वायरोलॉजी लैब में एक दिन में 1400 सैंपल की जांच हो सकती है। लेकिन, स्टॉफ की कमी के चलते ही करीब 1000 सैंपल की जांच हो रही है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही यहां स्टॉफ पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। यही वजह है की बिलासपुर के साथ ही बाकी जिलों के सैंपल एक सप्ताह से पेंडिंग है।

CIMS के वॉयरोलॉजी लैब में दिसंबर के पहले से लेकर दूसरे व तीसरी सप्ताह तक RT-PCR टेस्ट में महज दो से चार ही पॉजिटिव केस मिल रहे थे। लेकिन, दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। स्थिति यह है कि अब रोज 100 से 150 पॉजिटिव मिल रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!