नई दिल्लीदेश

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिस कारण केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। देश में हर दिन सवा लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पीएम मोदी आज शाम साढ़े चार बजे कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से भारत सरकार के सूत्र ने दी है। बताया जा रहा है कि बैठक में कोरोना वायरस पर कैसे काबू पाया जाए, इस पर गहनता से चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक दिन में 40,863 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। साथ ही आपको बता दें कि देश में एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है।

अगर देश में कोरोना एक्टिव केसों की बात की जाए तो, अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। इन सभी के विभिनन अस्पतालों में इलाज जारी है। इन सब के अलावा देश में कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,44,53,603 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 327 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!