रायपुरछत्तीसगढ

सुकमा से लेकर सरगुजा तक बनाया भयमुक्त वातावरण सीएम बघेल

रायपुर न्यूज़ धमाका //  राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सुकमा से लेकर सरगुजा तक एक भयमुक्त वातावरण का निर्माण हुआ है. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी पुलिस अकादमी में उपपुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही.

10वें बैच के 33 और 11वें बैच के 9 उपपुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री बघेल ने परेड की सलामी ली.

इसके अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा कि आपका आत्मविश्वास, शौर्य, निष्ठा और साहस राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी आपसे अपेक्षा है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आप यहां से संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे.

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!