रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में कोरोना के मरीजों में 12% से अधिक बच्चे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// 100 लोगों की जांच में 5 लोगों के पॉजिटिव आने पर माना जाता है कि संक्रमण समुदाय में फैल चुका है। रायपुर में यह दर 100 में 8 है। खतरे की बात यह है कि संक्रमण बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर में बुधवार को मिले संक्रमितों में 60 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा IIT होस्टल सेजबहार में 10 केस और मिले हैं।

देर रात स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया की बुधवार को दिन भर में 37 हजार 393 नमूनों की जांच हुई। जिसमें 1615 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा रायपुर में 491 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 1335 हो गई है। संक्रमण के फैलाव के हिसाब से बिलासपुर दूसरे नंबर पर है। बुधवार को वहां 250 नए मरीज मिले। अब वहां मरीजों की संख्या बढ़कर 764 हो गई है। दुर्ग में 187 और रायगढ़ में 157 नए मरीज मिले हैं। कोरिया, जशपुर, सरगुजा में भी संक्रमण की दर दोगुनी दर से बढ़ी है। रायपुर में एक मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 4562 हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!