हैदराबादमनोरंजन

फिल्म राधे श्याम की रिलीज को लेकर दुविधा में हैं, निर्देशक राधा कृष्ण कुमार

हैदराबाद न्यूज़ धमाका // 4 जनवरी आईएएनएस देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच, आरआरआर के निर्माताओं के पास फिल्म की रिलीज को टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और अब प्रभास की राधे श्याम फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है।

राधे श्याम के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने मौजूदा महामारी की स्थिति के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, मुश्किल वक्त है, दिल कमजोर हैं, मन में उथल-पुथल है। जिंदगी हमें कुछ भी दे, हमें कभी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। सुरक्षित रहें। राधेश्याम।

उनके एक फालोवर्स ने पूछा, क्या आप यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि राधे श्याम की रिलीज को भी टाल दिया गया है? इस पर राधा कृष्ण कुमार ने कहा, अगर ऐसा कुछ भी होगा है तो सीधे आधिकारिक हैंडल के माध्यम से बता दिया जाएगा।

उनके इस जवाब से फिल्म की रिलीज को लेकर और भी अस्पष्टता पैदा कर दी है। जैसा कि निर्देशक ने न तो टालने से इनकार किया और न ही इस बात की पुष्टि की है कि रिलीज समय पर होगी, इसलिए प्रभास के प्रशंसक असमंजस की स्थिति में हैं।

राधे श्याम 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है, फिल्म में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्य श्री और अन्य शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!