कांकेरक्राइमछत्तीसगढ

कांकेर : युवक ने पहले लड़की का नाम-पता पूछा, मौका देख उसके घर पहुंचकर किया दुष्कर्म , जान से मारने की भी धमकी दी

कांकेर न्यूज़ धमाका /// एक युवक ने सड़क चलती लड़की से पहले उसका नाम-पता पूछा फिर मौका देखकर उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट है। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कांकेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। युवक ने पहले अपना नाम अज्जू बताया और कहा कि वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है। इसके बाद लड़की से उसका नाम-पता पूछने लगा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया। घर में लड़की को अकेला देखकर मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगा इसके बाद किसी को ये बात न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा।

लड़की डर गई और उसने किसी को ये बात नही बताई। इसके कुछ समय बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की से पूछताछ में ने आरोपी का नाम अज्जू बताया था। जब पुलिस उसकी तलाश के लिए गांव में पहुंची तो इस नाम का कोई मिला ही नहीं। इस पर लड़की से आरोपी का हुलिया पूछा। इस आधार पर संदिग्धों की सूची तैयार की और फिर लड़की को फोटो दिखाई। उससे सही आरोपी की पहचान हुई और उसे पकड़ा गया। उसका नाम 23 वर्षीय मोहित विश्वकर्मा उर्फ गोलू है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!