रायपुरछत्तीसगढ

IAS अफसर शिखा राजपूत तिवारी को मिलेगा CSI-SIG ई-गवर्नेंस अवार्ड

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर शिखा राजपूत तिवारी को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. आईएएस अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी को 19वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा.

शिखा राजपूत तिवारी का नामांकन “ई-माप विज्ञान” (पीआरजे21081) मान्यता पुरस्कार के लिए चुना गया है. पुरस्कार संयोजक प्रो. डी.के. द्विवेदी ने इस संबंध में ख़ुशी जाहिर करते हुए आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने पत्र भी लिखा है.

शिखा राजपूत तिवारी को 23 जनवरी को एमएनएनआईटी इलाहाबाद, प्रयागराज में आयोजित सत्र के दौरान सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि CSI एक गैर-लाभकारी संस्था है और CSI SIG eGov पुरस्कार समारोह का आयोजन यह संस्था अपने स्तर पर करती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!