खैरागढ़छत्तीसगढ

खैरागढ़ : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव , SDOP की गाड़ी में तोड़फोड़ , लोग पत्नी को बता रहे कातिल

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित महल का ताला खोले जाने के मामले में पारिवारिक विवाद पर गहमागहमी की स्थिति है. ग्रामीणों ने SDOP की गाड़ी में तोड़फोड़ की है. मौके पर एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम पहुंची हैं.

ग्रामीणों ने गाड़ियों और पुलिस वालों पर पथराव किया है. गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया है. खैरागढ क्षेत्र के उदयपुर महल के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं. राजघराने की संपत्ति के मामले को लेकर विवाद चल रहा है. ग्रामीण देवव्रत की पत्नी विभा सिंह का विरोध कर रहे हैं.

स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह, बेटी शताक्षी सिंह, पुत्र आर्यव्रत सिंह और वर्तमान पत्नी विभा सिंह की मौजूदगी में महल का ताला खोला जाना था. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह के उदयपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभा सिंह को देवव्रत सिंह का कातिल बताया.

खैरागढ़ विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मौत के पीछे देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी ने उनकी वर्तमान पत्नी विभा सिंह के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तनाव के चलते उनकी मौत होना बताया था. वहीं दोनों बच्चों ने विभा सिंह पर अपनी प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!