
मुंबई न्यूज़ धमाका /// आर्थिक राजधानी मुंबई में खालिस्तानी आतंकियों के हमले की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और सभी पुलिसकर्मियों की 31वीं छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि खालिस्तानी आतंकी मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा पुलिस एक संदिग्ध की भी तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला के प्रमुख स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
31 दिसंबर को अतिरिक्त रेलवे अधिकारियों की भी तैनाती होने की संभावना है। बता दे लुधियाना के एक कोर्ट में बम धमाका हुआ था। जिसमें एक की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।




