जम्मू कश्मीर

पुलिस ने 2.31 लाख रुपये की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर की बरामद

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई 2.31 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने बताया कि गिरफ्तारियां मंगलवार को अरनिया इलाके में हुई एक घटना के सिलसिले में की गईं उन्होंने कहा कि आठ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी काकू राम पर धारदार हथियारों से हमला कर उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए थे. एसएसपी ने बताया कि अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुख्यालय रमनीश गुप्ता की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया गया था. ‘विश्वसनीय सूचना’ पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ ​​गोरू, सुभाष कुमार उर्फ ​​पम्पी, अमरीक सिंह उर्फ ​​काका, जगनदीप सिंह उर्फ ​​बब्बल और राहुल कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इलाके की टोह ली थी. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!