मध्यप्रदेश

बड़ी लापरवाही: ऐसे में कैसे रुकेगा कोरोना संक्रमण, यहां खुले में फेंक रहे मेडिकल बायो वेस्ट

शहडोल न्यूज़ धमाका // मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैएिंट ओमिक्रान ने दस्तक दे दी है। एमपी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार के इस प्रयास पर मेडिकल और क्लीनिक संचालक पलीता लगा रहे हैं। इस मामले में मेडिकल संचालक और डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वे मेडिकल बायो वेस्ट को नष्ट न कर खुले मैदान पर फेंक रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है, वहीं मवेशी चारे की लालच में मेडिकल वेस्ट को भी खा रहे हैं। जिससे मवेशियों के बीमार पडऩे और संक्रमण फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

जिले के खन्नौधी बस स्टैंड नवागांव रोड बंगाली होटल के सामने झोला छाप डाक्टर व मेडिकल संचालक मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की है। सार्वजनिक स्थल और खुले मैदान पर मेडिकल वेस्ट को फेंक रहे हैं। यह कचरा उड़कर लोगों के घर-आंगन तक पहुंच रहा है। खुले में फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट से मरीजों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में संक्रमण की आशंका बनी हुई है। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे मौत से अनजान मवेशी अपना पेट भरने के लिए खुले में फेंका गया मेडिकल बायो वेस्ट के नीचे की घास चर रहे है।

प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की खुली अनदेखी के बावजूद चिकित्सा महकमा संवेदनहीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!