मेरठ

क्रिसमस पर ओमिक्रॉन का साया, गिरिजाघरों में बिना मास्क लोगों को नहीं मिलेगा प्रवेश

मेरठ न्यूज़ धमाका //  ओमिक्रॉन खतरे को देखते हुए क्रिसमस पर इस बार मेरठ के गिरिजाघरों में बिना मास्क लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा. मेरठ की क्रिश्चियन कम्युनिटी ने साल के अपने सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस को सामान्य तरीके से मनाना तय किया है. चर्च में जुटने वाली भीड़ के कारण संक्रमण न फैले, इसलिए मास्क का नियम लागू कर दिया है.

शहर में 200 साल पुराने सेंट जोंस चर्च कैंट में भी मास्क के बिना एंट्री बैन कर दी गई है. हावर्ड प्लास्टेड स्कूल के गिरिजाघर में भी बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी. सरधना में सुप्रसिद्ध बेगम समरु के काल में बने चर्च को भी कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत खोला जा रहा है. चर्च में आने वाले लोगों के लिए मास्क, सेनेटाइजर बाहर रखा जाएगा, ताकि जो भी मेहमान चर्च में आएं वो मास्क लगाएं. हर चर्च में सामाजिक दूरी के पालन के साथ ही लोगों को अंदर आने की अनुमति रहेगी. साथ ही क्रिसमस पर बंटने वाला विशेष प्रभुभोज पैकेट में दिया जाएगा.

मेरठ के पुराने सेंट थॉमस चर्च के पास्टर पारितोष नोएल ने बताया कि बिना मास्क किसी को भी चर्च में एंट्री नहीं देंगे. मॉर्निग प्रेयर से लेकर शाम के सभी आयोजनों में जो भी आमजन आएं, सभी को मास्क लगाना पड़ेगा. साथ ही हमने प्रभुभोज के बांटने का तरीका बदल दिया है. हाथों में सीधे प्रसाद देने के बजाय पैकेट में प्रभुभोज देंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!