मेरठ

युवक की बेरहमी से पिटा बदमाशों ने , अस्पताल में तोड़ा दम

मेरठ न्यूज़ धमाका /// ब्रह्मपुरी के मुमताज नगर निवासी शाहरुख उर्फ साबू हरियाणा में कबाड़ का काम करता था. वह अपने घर आया हुआ था. बुधवार की शाम शाहरुख अपने घर से दिल्ली रोड पर जा रहा था. शाम को साढ़े सात बजे माधवपुर चौकी के पास के कुछ लोगों ने शाहरुख की जमकर पिटाई कर दी.

ALSO READ : MP : अधेड़ उम्र की महिला से युवक ने बनाए संबंध, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

उसके बाद परिवार के लोगों ने शाहरुख को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया. हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान शाहरुख की मौत हो गई. गुरुवार को परिवार के लोगों ने तारापुरी में शाहरुख का शव रखकर जाम लगाकर हंगामा मचा दिया. कई थानों की पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को समझा कर जाम खुलवा दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है. एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!