दुर्गछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : सांसद विजय बघेल कलेक्टर कक्ष के सामने धरने पर बैठे , कहा- दो वार्डों में मतगणना फिर से करवाईये

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// कलेक्टर कक्ष के सामने सांसद विजय बघेल धरने पर बैठ गए हैं. दुर्ग सांसद विजय बघेल ने 10 वार्डों में चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है. कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपकर दो वार्डों में पुनः गिनती की मांग की है.

सांसद विजय बघेल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 की भाजपा प्रत्याशी जे ललिता एवं वार्ड क्रमांक 64 की भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू के मतगणना में अनियमितता करते हुए षडयंत्र पूर्वक मतगणना अधिकारी के द्वारा इन्हें हार घोषित कर दिया गया.

मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी कुत्सित तरीके से अधिकारी ने अपनी मनमानी की है. सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि उनके द्वारा और प्रेम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा लगातार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ठाकुर राम सिंह को बार-बार इस अनियमितता की जानकारी देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. अतः जो असंवैधानिक तरीके से या अनियमितता हुई है उसको तत्काल सुधार करते हुए दोनों महिला पार्षदों को न्याय प्रदान करें.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!