जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : केवाईसी अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///  केवाईसी अपडेट करने के नाम मोबाइल से हजारों रुपए की ठगी करने वाले 2 ठगों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों ठगों के पास से हजारों रुपए नगद समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. बीते दिनों एक प्रार्थी ने 49 हजार से अधिक रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था.जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि बीते दिनों एक प्रार्थी ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन के जरिए केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनके खाते से 49 हजार से अधिक रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कोतवाली टीआई एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने सायबर सेल की मदद से पूरी जानकारी निकालकर दोनों आरोपियों को बिहार के रोहताश के पांडेपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया. कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपी मनीष कुमार और विजय कुमार ने अपना जुर्म कबूल लिया. साथ ही पुलिस ने आरोपियों केपास से ठगी के 49 हजार रुपए, दो मोबाइल, एक आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक कागजात बरामद किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!