पश्चिम बंगालदेश

पश्चिम बंगाल: इंडियन ऑयल फैक्ट्री के कैंपस में लगी भीषण आग , 3 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पश्चिम बंगाल न्यूज़ धमाका ///शहर हल्दिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इंडियन ऑयल फैक्ट्री के कैंपस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री कैंपस के गेट नंबर 1 के अंदर आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार आईओसी की रिफाइनरी में एक हाइड्रोजन सल्फाइड टैंकर में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर काबूल पा लिया गया है। इस हादसे में कई मजदूर वर्करों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर हल्दिया थाना पुलिस भी पहुंच चुकी है।

इस घटना को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सरकार घायलों को हर संभव सहायता देगी। हल्दिया में आग से गहरा दुख हुआ है। तीन कीमती जान चली गई और दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त किया। कई घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से कोलकाता लाया जा रहा है।

आईओसी ने एक बयान में कहा कि घटना रिफाइनरी की एक प्वाइंट पर हुई है। जो शटडाउन था। आग को बुझा दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल के हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रिफाइनरी के परिसर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!