
रायगढ़ न्यूज़ धमाका ///जिले में कपड़ा फेरी गिरोह रेकी करने के बहाने घर-घर घूम रहे हैं. ये कपड़ा फेरी गिरोह हथियार से लैस हैं. खरसिया पुलिस ने एक कपड़ा फेरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. खरसिया पुलिस ने बताया कि यूपी के 5 युवकों का गिरोह कपड़ा फेरी के बहाने घरों की रेकी कर रहा था.
गिरोह के दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने धर दबोचा है. 3 आरोपी फरार हो गए हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है. गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से देशी कट्टा, पिस्टल, चाकू और अन्य औजार जब्त हुए हैं.आरोपियों के अन्य जिलों में भी चोरी के रिकार्ड मिले हैं.
पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले तथा एसडीओपी निमिषा पांडे के पर्यवेक्षण पर खरसिया क्षेत्र में रात्रिन गस्त सुदृढ कर संदिग्धों की पतासाजी तेज किया गया है, जिसमें खरसिया पुलिस द्वारा हथियारों से लैस डकैतो की योजना कर रहे उत्तर प्रदेश के शातिर नकबजनों के मंशूबों को फेल कर दिया गया। पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था से आरोपियों की प्लानिंग धरी की धरी रह गई । पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मौके से फरार 04 आरोपियों में से एक को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है । गिरफ्तार आरोपियों से देशी कट्टा, लाइट पिस्टल, बाइक, बटन चाकू मोबाइल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा गमछा, रस्सी, बैग आदि की जप्ती की गई है, आरोपियों को डकैती की तैयारी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है



