रायपुर

फिजियोथेरेपी छात्रों की हड़ताल जारी, 4 सूत्री मांगों को लेकर छात्र कर रहे आंदोलन

रायपुर न्यूज़ धमाका // शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में 4 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. हड़ताल का आज आठवां दिन है. छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को खून से पत्र भी लिखा था. छात्र हॉस्टल सुविधा, स्टाइप फंड, PG के साथ स्वतंत्र ओं.पी.डी की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं.

फिजियोथेरेपी छात्र संघ के अध्यक्ष यमंक साहू ने बताया कि फिजियोथेरेपी कॉलेज में हॉस्टल, कॉलेज में खुद की ओपीडी, स्टाइपेंड बढ़ाने और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके पहले दिन काली पट्टी बांधकर विरोध किया. फिर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव कर विरोध जताया था.

छात्रों ने बताया कि वर्षों से शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है. लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे में जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के प्राचार्य रोहित राजपूत ने बताया कि छात्रों की जितनी भी मांग है कहीं न कहीं सही है. इनकी मांगों को लेकर लगातार प्रस्ताव भेजा गया है. 2012 से स्टाइप फंड में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. छात्रावास के लिए जमीन तय की जा चुकी है. लेकिन एनओसी नहीं मिला है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!